रुपया चार पैसे टूटकर 96.57 प्रति डॉलर पर
प्रकाशित: 24-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (भाषा)। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे टूटकर 96.57 (अस्थायी) के स्तर पर रहा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारतीय मुद्रा पर दबाव पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप से रुपये को कुछ बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 96.53 के स्तर पर खुला और कारोबार के दौरान 96.45 से 96.59 प्रति डॉलर के दायरे में रहा।