जिला कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय तक पैदल मार्च
प्रकाशित: 24-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
राम मोहन यादव
भोपाल । जिला कांग्रेस कमेटी, भोपाल शहर के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नीट पेपर लीक मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमों की तत्काल वापसी की मांग एवं लोकसभा में छात्रों के मुद्दों को लेकर चर्चा को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से भाजपा कार्यालय तक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च के दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों ने देश के लाखों विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। कांग्रेस ने मांग की कि नीट पेपर लीक सहित सभी परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भोपाल शहर प्रवीण सक्सेना, मध्य विधानसभा के विधायक आरिफ मसूद, प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजीव सक्सेना, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव,हेल्ग् राष्ट्रीय से प्रभारी अंशुल त्रिवेदी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण, कांग्रेस परिवार के साथी एवं सैकड़ों की संख्या में युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी, भोपाल शहर ने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों और न्याय की लड़ाई निरंतर मजबूती के साथ लड़ती रहेगी।