मस्क ने लगाया बड़ा दांव, बिना स्टीयरिंग व्हील वाली टैक्सी सेवा शुरू की
प्रकाशित: 05-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
न्यूयॉर्क, (एपी)। एलन मस्क ने बृहस्पतिवार को टेक्सास के ऑस्टिन की सड़कों पर बिना स्टीयरिंग व्हील या ब्रेक पेडल वाली दर्जनों अपने आप चलने वाली साइबरकैब्स उतारीं। उन्होंने इस उम्मीद के साथ यह दांव लगाया है कि अमेरिकी यात्री आपात स्थिति में कोई नियंत्रण न होने के डर से उबरकर इसमें सवारी करेंगे।
सुनहरे रंग की इन टेस्ला कारों की शुरुआत ऐसे समय में हुई है जब कंपनी अन्य शहरों में भी इस सेवा को शुरू करने की तैयारी कर रही है। इन टैक्सियों में यात्रियों के पास आपात स्थिति में नियंत्रण अपने हाथ में लेने का कोई साधन नहीं होता है। वाहनों की पी में आई गिरावट के बीच टेस्ला के शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन बृहस्पतिवार को इसमें पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। यह उछाल इस उम्मीद में दिखा कि भविष्य की तकनीक जैसी दिखने वाली ये टैक्सियां तेजी से लोकप्रिय होंगी। इस पेशकश से पहले टेस्ला ने एक्स पर लिखा, कोई स्टीयरिंग व्हील नहीं, कोई ब्रेक पेडल नहीं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मस्क कितनी जल्दी साइबरकैब सेवा का व्यापक विस्तार करने का इरादा रखते हैं, लेकिन उन्हें तेजी से कदम उठाने की जरूरत है। सड़कों पर उतारी गई टैक्सियों की संख्या और पूरी की गई यात्राओं के मामले में टेस्ला अपने आप चलने वाली टैक्सी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी वेमो से पीछे है।