वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सरकार ने पीएम-सेतु पहल में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए उद्योग जगत से किया आग्रह

प्रकाशित: 05-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। सरकार ने भारत के ऊर्जा और औद्योगिक बदलाव को गति देने के लिए महत्वाकांक्षी 60,000 करोड़ रुपये की पीएम-सेतु पहल के जरिए देश के कौशल परिदृश्य को बदलने में उद्योग जगत से अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया है। उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार क्षमता रूपांतरण (पीएम-सेतु) योजना की परिकल्पना देश में उन्नत प्रयोगशालाओं, मशीनों और उद्योग के अनुकूल पाठ्पाम के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए की गई है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने बृहस्पतिवार को भारत के ऊर्जा और औद्योगिक बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य के अनुकूल कार्यबल तैयार करने के लिए सरकारी की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने पावरजेन इंडिया और इंडियन यूटिलिटी वीक के साथ संयुक्त रूप से आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी 2026 के समापन के अवसर पर कहा कि आईटीआई संकुलों का प्रबंधन करने वाली धारा आठ के तहत आने वाली कंपनियों में अब उद्योग भागीदारों की 51 प्रतिशत की नियंत्रक हिस्सेदारी होगी।