एमसीडी ने सभी 12 जोनों में विशेष स्वच्छता अभियान तेज किए
प्रकाशित: 14-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। “नागरिक-केंद्रित सुशासन के 12 वर्ष'' के राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, जनस्वास्थ्य और सामुदायिक भागीदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अपने सभी 12 जोनों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किए। नजफगढ़ जोन में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन पश्चिमी दिल्ली की माननीय सांसद श्रीमती कमलजीत शेरावत की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर मटियाला विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री संदीप सेहरावत, माननीय पार्षद श्री राम निवास तथा एमसीडी के अधिकारी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्यकर जीवनशैली और जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। स्वच्छता कर्मियों एवं अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा एमसीडी की स्वच्छता पहलों में सािढय सहयोग देने की अपील की। सेंट्रल जोन में एम ब्लॉक मार्केट, ईस्ट ऑफ कैलाश से कैलाश हिल्स रोड तक तथा बदरपुर वार्ड संख्या 180 मंख एनटीपीसी गेट संख्या 1 से जैतपुर चौक तक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इन अभियानों में 115 से अधिक स्वच्छता कर्मियों के साथ जेसीबी, टिप्पर और अन्य मशीनरी तैनात की गई।
अभियान के दौरान लगभग 29 मीट्रिक टन कचरा, गाद और मिश्रित अपशिष्ट हटाया गया। सड़क किनारे के भागों, खुले स्थानों तथा कचरा-संवेदनशील स्थलों की गहन सफाई की गई, जिससे इन क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
इसी प्रकार करोल बाग जोन के वार्ड संख्या 82, 83, 84, 85, 86, 87, 88, 89, 90, 139, 140 और 141 में 105 स्वच्छता कर्मियों, तीन ई-रिक्शा तथा आठ टिप्परों की तैनाती के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए। रोहिणी जोन में सेक्टर-16, सेक्टर-11, बुद्ध विहार, अवंतिका, रजनी गुप्ता रोड, शनि मंदिर जी-ब्लॉक, चिल्ड्रन पार्क रोड तथा सूरज पार्क में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामुदायिक नेताओं की सािढय भागीदारी के साथ स्वच्छता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
सभी 12 एमसीडी जोनों में चलाए गए ऐसे अभियानों ने स्वच्छता, जनस्वास्थ्य, पर्यावरणीय स्थिरता तथा नागरिक सहभागिता के प्रति एमसीडी की अटूट प्रतिबद्धता को पुन रेखांकित किया है। ये प्रयास एक स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर दिल्ली के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।