महापौर ने 135 इलेक्ट्रिक स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखा कर निगम के स्वच्छता बेड़े में किया शामिल
प्रकाशित: 19-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने एवं दिल्ली नगर निगम के स्वच्छता ढांचे को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली के माननीय महापौर श्री प्रवेश वाही ने आज रोहिणी क्षेत्र के सेक्टर 10 में आयोजित कार्पाम में 135 इलेक्ट्रिक स्वच्छता वाहनों को झंडी दिखाकर निगम के स्वच्छता बेड़े में शामिल किया गया। यह इलेक्ट्रिक वाहन दिल्ली नगर निगम के रोहिणी, नरेला,सिविल लाइंस एवं केशवपुरम क्षेत्र के स्वच्छता बेड़े को सुदृढ़ करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्री नरेंद्र कुमार सिंह,श्री धर्मवीर शर्मा,श्रीमती स्मिता कौशिक, श्रीमती पूनम सैनी,रोहिणी क्षेत्र के उपायुक्त श्री अंशुल सिरोही सहित दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
दिल्ली के माननीय महापौर श्री प्रवेश वाही ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली नगर निगम के स्वच्छता बेड़े में शामिल हुए 135 वाहनों में से 46 वाहन रोहिणी क्षेत्र में कार्य करेंगे। श्री प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति आरंभ की गई है। श्री प्रवेश वाही ने कहा कि इसी नीति के अंतर्गत एवं माननीय मुख्यमंत्री के स्वच्छ एवं हरित दिल्ली की संकल्पना को साकार करते हुए इन इलेक्ट्रिक स्वच्छता वाहनों को शामिल किया गया है।
महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के विकास के कार्य एकदम रुक गए थे और दिल्ली का विकास अवरुद्ध हो गया था। उन्होंने कहा कि जबसे माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में आई है तबसे दिल्ली की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काफी संख्या में आधुनिक मशीनें दिल्ली नगर निगम को प्राप्त हुई हैं जिससे दिल्ली की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार लाने का कार्य किया जा रहा है। महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली नगर निगम राजधानी को स्वच्छ,हरित और सुंदर शहर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। सभी पार्षदगण भी इस कार्य में मिशन मोड में कार्य कर रहे हैं।श्री प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के सभी क्षेत्रों में योजनाबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से स्वच्छता संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है ताकि निगम की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। श्री प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के स्वच्छता बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करना स्वच्छ एवं हरित दिल्ली के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। श्री प्रवेश वाही ने कहा कि यह पहल घर घर से अपशिष्ट संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन के नए नियमों के अनुसार कचरे को चार श्रेणियों में पृथक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कचरे के स्रोत पर पृथक करके एवं गीले कचरे के स्रोत पर निस्तारण के द्वारा हम कूड़े को लैंडफिल साइटों पर जाने से रोक सकते हैं। श्री प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली को साफ एवं स्वच्छ रखना दिल्ली नगर निगम का प्राथमिक कर्तव्य है लेकिन इस मुहिम में हमें दिल्ली के नागरिकों का भी सहयोग चाहिए। श्री प्रवेश वाही ने कहा कि हम सब मिलकर दिल्ली को स्वच्छ हरित एवं सुंदर बना सकते हैं।