ब्लाक समिति मेम्बर से मारपीट करके चोट मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रकाशित: 19-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कुरुक्षेत्र, (प्रकृति आश्री)। कुरुक्षेत्र पुलिस ने ब्लाक समिति मेम्बर से मारपीट करके चोट मारने के तीन आरोपियों को गिरफतार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना शहर पेहवा की टीम ने ब्लाक समिति मेम्बर से मारपीट करके चोट मारने के आरोपी कुलदीप उर्फ जज वासी संधौली, मोती उर्फ़ आकाश वासी फौजी प्लाट पेहवा व नवाब वासी तलहेडी जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफतार कर लिया। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की पुलिस को दिए अपने बयान में सचिन वासी सतौडा ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। दिनांक 20 जून 2026 को वह अपनी दोस्त की एक्टिवा लेकर किसी काम से गांव अरनैचा गया था। जब वह वहां से वापस पेहवा आ रहा था समय करीब करीब 9 बजे पर जब वह ढाडं कैंची मोड पेहवा के नजदीक पहुंचा तो उसी समय संजय उर्फ दिपू व आकाश वासीयान फौजी प्लाट पेहवा, कुलदीप उर्फ जज वासी संधौली, नवाब वासी तलहेडी मोटरसाईकिल पर उसके पीछे आए। नवाब व दीपू ने उसे एक्टिवा रोकने के लिए कहा तो वह उनके हाथ में तलवारे, डंडे व गंडासी देखकर नहीं रुका। जब वह पुरानी चुंगी वाले मोड पर पहुंचा तो नवाब ने मुझे एक देसी कट्टा दिखाकर उसे एक्टिवा रोकने को लिए कहा।
दीपू ने अपनी मोटरसाईकिल एक्टिवा के आगे अडा दी। जब उसने ऐक्टिवा रोकी तो उन सबने मिलकर गंडासे, तलवार व डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। चोट लगने से वह गिर गया तो आरोपी जन से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसे उसके परिजनों ने ईलाज के लिए पहले पेहवा व बाद में एलएनजेपी हस्पताल में दाखिल करवाया। जहाँ से उसे प्राथमिक उपचार देकर सैक्टर-32 चंडीगढ़ का रेफर कर दिया जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। जिसके बयान पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच की गई। आरोपियों को अलग-अलग मामलों में अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
दिनांक 17 जुलाई 26 को थाना शहर पेहवा प्रभारी निरीक्षक सुनील वत्स के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक महेश कुमार की टीम ने ब्लाक समिति मेम्बर से मारपीट करके चोट मारने के आरोपी कुलदीप उर्फ जज वासी संधौली, मोती उर्फ़ आकाश वासी फौजी प्लाट पेहवा व नवाब वासी तलहेडी जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफतार कर लिया। आरोपियों से वारदात के स्थान की निशानदेही करवाई गई।