वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

कल्याणिका विद्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन

प्रकाशित: 19-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
शहडोल /अमरकंटक। मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय में शनिवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आकर्षक एवं रंगारंग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में के.जी.-01 से कक्षा 05वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा , रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया ।
बच्चों ने प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दीं तथा अपने विचार भी व्यक्त किए । इसके साथ ही कई बच्चों ने खेल , प्रकृति , राधा-कृष्ण , ािढकेटर एवं अन्य प्रेरणादायक पात्रों का रूप धारण कर दर्शकों का मन मोह लिया ।
विद्यालय का हंसवाहिनी सभागार बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा । रंग-बिरंगी एवं आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों ने अपनी मासूम अदाओं और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों , शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया । बच्चों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर निर्णायकों के लिए विजेताओं का चयन करना भी चुनौतीपूर्ण रहा।
प्रतियोगिता की तैयारियां बच्चों एवं उनके अभिभावकों द्वारा कई दिनों से की जा रही थीं । अभिभावकों की मेहनत और बच्चों की लगन मंच पर स्पष्ट रूप से दिखाई दी । कार्पाम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी रचनात्मक सोच और प्रस्तुति कौशल की सराहना की ।
कार्पाम में बड़ी संख्या में अभिभावक , शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और सभी ने प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया । यह आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास , सृजनात्मकता , अभिव्यक्ति क्षमता एवं मंच संचालन कौशल को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ । विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं ।