जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताःआयुक्त
प्रकाशित: 19-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा,(वीअ)। शनिवार को आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री अजीत कुमार ने पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा के साथ तहसील मौदहा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ लें तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप उसका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत आयुक्त महोदय ने चिकित्सा स्वास्थ्य, पंचायतीराज, सिंचाई, जल जीवन मिशन, विद्युत, नगर पालिका एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा कर जनसुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को प्रत्येक दशा में नियमित एवं सुचारु रखा जाए। वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जलभराव, जलजनित रोगों एवं अन्य संभावित समस्याओं की रोकथाम हेतु सभी विभाग समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।इसके उपरांत आयुक्त ने पीसीएफ, मौदहा का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। गोदाम में यूरिया, डीएपी एवं एनपीके उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाए गए। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में किसानों के लिए उर्वरकों की कोई कमी नहीं है।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिए कि उर्वरकों की उपलब्धता निरंतर बनाए रखी जाए। किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप समय से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था पूर्णत पारदर्शी रहे। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
किसानों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा उर्वरक वितरण की नियमित निगरानी की जाए। इसके पश्चात आयुक्त ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मकराव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दोनों एएनएम उपस्थित मिलीं तथा उनके द्वारा तीन मरीजों का उपचार किया जाना अभिलेखों में दर्ज पाया गया। स्वास्थ्य केन्द्र पर आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थीं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंच मार्ग पर कूड़े का ढेर तथा सड़क किनारे नालियों में गंदगी पाई गई, जिस पर आयुक्त महोदय ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल जे0सी0बी0 बुलाकर साफ-सफाई कार्य प्रारम्भ कराया गया तथा उपजिलाधिकारी, मौदहा को निर्देशित किया कि अपनी उपस्थिति में उक्त साफ-सफाई कार्य पूर्ण कराकर मय फोटोग्राफ सहित अनुपालन आख्या आज सायं तक आयुक्त कार्यालय, बाँदा को प्रेषित करें।