वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

बवाना में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

प्रकाशित: 19-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में शनिवार सुबह मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दो दिन पहले उन्होंने उसकी जान को खतरा होने की सूचना पुलिस को दी थी। परिजनों ने यह आरोप भी लगाया कि कनाडा में बै"s गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के करीबी सहयोगी कहे जाने वाले विक्की हांडल ने हत्या की साजिश रची है।परिजनों का दावा है कि घटना के बाद हांडल का परिवार भी अपना घर छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि फिलहाल इस घटना के गैंगवार से जुड़े होने के कोई तत्काल संकेत नहीं मिले हैं।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पू" खुर्द निवासी जोगिंदर उर्फ काला के रूप में हुई है।पुलिस ने कहा कि पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) को सुबह करीब 8.15 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। घायल जोगिंदर को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटनास्थल का अपराध शाखा और फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया तथा वहां से कई खोखे बरामद किए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।परिजनों के अनुसार, जोगिंदर पास के एक प्लॉट पर गया था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे और उस पर करीब सात गोलियां चलाने के बाद फरार हो गए।
जोगिंदर के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पुरानी रंजिश के कारण जोगिंदर की जान को खतरा होने की आशंका जताते हुए दो दिन पहले पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले की जांच के लिए समय मांगा था।
पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे की सटीक वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।