बाहरी दिल्ली में गैंगस्टर गिरफ्तार
प्रकाशित: 19-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली पुलिस ने एक कथित गैंगस्टर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार अवैध आग्नेयास्त्र और एक खंजर बरामद किया है। एक गोपनीय सूचना के आधार पर कार्वाई करते हुए पुलिस ने दुर्बल नाथ पार्क के पास मोनू उर्फ विनेश (35) को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, एक देसी कट्टा और एक खंजर बरामद हुआ।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या, आयुध अधिनियम और जुए के मामले दर्ज हैं। तिहाड़ जेल में बंद रहने के दौरान वह कुख्यात गोगी गैंग के सदस्यों के संपर्क में आया था और जेल से बाहर आने के बाद कथित तौर पर अपना खुद का एक नया गैंग बनाने की फिराक में था।