वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा बने रालोद उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष

प्रकाशित: 19-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय जयंत चौधरी के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री त्रिलोक त्यागी ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री अनुपम मिश्रा को उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। मयंक त्रिवेदी ने बताया कि यह मनोनयन आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से संगठन को और अधिक सशक्त एवं सािढय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि श्री अनुपम मिश्रा लंबे समय से राष्ट्रीय लोकदल की केंद्रीय टीम के प्रमुख सदस्य रहे हैं। श्री अनुपम मिश्रा के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, संसदीय दल के अध्यक्ष के.सी. त्यागी, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान एवं चंदन चौहान, विधायक अजय कुमार, प्रसन्न चौधरी, मिथिलेश पाल, मदन भैया, गुलाम मोहम्मद, प्रदीप चौधरी तथा योगेश नौहवार ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके अतिरिक्त प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह पटेल, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह निमेष, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडे, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, , राष्ट्रीय सचिव डॉ. सर्वेश त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव शालिनी सिंह, आरिफ महमूद सहित पार्टी के सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं ने श्री अनुपम मिश्रा का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।