समाज कल्याण मंत्री ने किया 20 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ
प्रकाशित: 14-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। बवाना विधानसभा क्षेत्र के दीप विहार में आज दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री एवं बवाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने शहरी विकास निधि के अंतर्गत लगभग 20 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र में सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई, जिससे दीप विहार सहित आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि दीप विहार बवाना विधानसभा का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा यहां के निवासियों की लंबे समय से सड़कों एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग रही है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने क्षेत्रवासियों से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में निरंतर कार्य किया और आज इन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास निधि के माध्यम से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि जनता को स्थायी और गुणवत्तापूर्ण विकास का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि बवाना विधानसभा के सभी क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं और सरकार की प्रतिबद्धता है कि प्रत्येक कॉलोनी तक विकास पहुंचे। दीप विहार में सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर आवागमन, स्वच्छ वातावरण तथा जल निकासी की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि सड़कें, नालियां और अन्य आधारभूत सुविधाएं नागरिक जीवन की बुनियादी आवश्यकताओं का हिस्सा हैं। इसी सोच के साथ
दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है तथा आवश्यक विकास निधि उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि आज पूरा बवाना विधानसभा क्षेत्र तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का ािढयान्वयन सरकार द्वारा जनता से किए गए संकल्पों को पूरा करने का प्रमाण है। हमारी सरकार का स्पष्ट विश्वास है कि कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए तथा जो वादा जनता से किया जाए, उसे निर्धारित समय में पूरा किया जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि लंबे समय तक विकास कार्यों के अभाव के कारण अनेक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं बनी रहीं, जिन्हें अब योजनाबद्ध तरीके से दूर किया जा रहा है। वर्तमान सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं,
बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देहात सहित पूरी दिल्ली का संतुलित एवं समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है।
गांवों, अनधिकृत कॉलोनियों और शहरी क्षेत्रों के बीच विकास का अंतर समाप्त करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक नागरिक को समान रूप से विकास का लाभ मिल सके।
श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और जनता के धन का उपयोग विकास एवं जनकल्याण के कार्यों में करना है। इसी सोच के साथ दिल्ली के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब जनता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करती है तो उसकी अपेक्षा होती है कि क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं, मजबूत आधारभूत ढांचा और निरंतर विकास सुनिश्चित हो। वर्तमान सरकार इसी भावना के साथ चौबीसों घंटे जनता के हित में कार्य कर रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद दीप विहार बवाना विधानसभा क्षेत्र के विकसित और सुव्यवस्थित क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान स्थापित करेगा तथा क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।