एशा देओल ने फिर की भाई बॉबी की तारीफ
प्रकाशित: 07-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन समाचार ब्यूरो
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की नई फिल्म 'बंदर' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होने से ठीक एक दिन पहले मुंबई में इसकी एक खास पीनिंग रखी गई थी। इस शो में बॉबी देओल की बहन और अभिनेत्री एशा देओल भी शामिल हुईं। एशा ने बॉबी के अभिनय की जमकर तारीफ की है। 'बंदर' मूवी देखने के बाद एशा देओल ने इंस्टाग्राम पर बॉबी देओल के काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बॉबी और उनकी पत्नी तान्या देओल के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, 'आप अपने सबसे बेहतरीन रूप में हैं, बिना किसी शक के आप आज के सबसे शानदार अभिनेता हैं। शाबाश भैया।' इसके साथ ही एशा ने फैंस से अपील की कि वे सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को जरूर देखें। बाद में बॉबी देओल ने भी इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर शेयर करके बहन को धन्यवाद दिया। 'बंदर' को लेकर बॉबी देओल ने कहा, 'हम सब ऐसे रोल करने का सपना देखते हैं, जो हमारी एक्टिंग की ताकत को दिखा सकें, लेकिन ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते। मुझे खुशी है कि मुझे यह मौका मिला।' फिल्म 'बंदर' को मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने बनाया है। बॉबी और अनुराग ने पहली बार किसी फिल्म में साथ काम किया है। 'बंदर' एक ाढाइम थ्रिलर फिल्म है, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक ढलती उम्र के टीवी स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर उसकी पुरानी प्रेमिका बलात्कार का आरोप लगाती है। फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई जा चुकी है और अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ािढटिक्स बॉबी देओल के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 'बंदर' के बाद बॉबी देओल जल्द ही यश राज फिल्म्स की बड़ी एक्शन फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगे। यह वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें इससे पहले 'था टाइगर', 'वॉर' और 'पठान' जैसी फिल्में बन चुकी हैं। इस फिल्म में बॉबी के साथ आलिया भट्ट, शरवरी और अनिल कपूर भी दिखाई देंगे और यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।