प्रसूची पांडा को मिस टीन यूनिवर्स इंडिया का ताज
प्रकाशित: 28-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन समाचार ब्यूरो
नई दिल्ली। कई बार सफलता केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि जुनून, मेहनत और आत्मविश्वास से मिलती है। ओडिशा की रहने वाली प्रसूची पांडा ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। उन्होंने मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले उनके पास न तो किसी राष्ट्रीय स्तर का खिताब था और न ही किसी बड़ी ग्रूमिंग अकादमी की ट्रेनिंग। मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने के बाद पहली बार भुवनेश्वर पहुंचीं ओडिशा की बेटी प्रसुची पांडा का शानदार स्वागत किया गया। शहर के एक होटल में उनके सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगे की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रसूची की मां स्वप्ना रानी पांडा ने बताया कि यह सफर उनके परिवार के लिए बिल्कुल नया और चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा कि जब बेटी ने ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने की इच्छा जताई, तब उन्हें इस क्षेत्र के बारे में लगभग कुछ भी पता नहीं था। उन्होंने बताया कि बाकी प्रतिभागियों के पास अनुभवी ट्रेनर और पूरी टीम थी, जबकि प्रसूची ने अपनी तैयारी लगभग खुद ही की। इंटरनेट और गूगल की मदद से उन्होंने रैंप वॉक, ग्रूमिंग और प्रतियोगिता से जुड़ी कई बारीकियां सीखीं। मां ने कहा कि आज बेटी की वजह से लोग उन्हें पहचानने लगे हैं और पूरा परिवार उस पर गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी वे हर कदम पर अपनी बेटी का साथ देंगे। प्रसूची के पिता धरणीधर पांडा ने कहा कि शुरुआत में उन्हें भी इस प्रतियोगिता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि उन्हें अपनी बेटी के आत्मविश्वास और मेहनत पर पूरा भरोसा था। उन्होंने बताया कि प्रसूची पढ़ाई में भी अच्छी है और हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है। पिता के मुताबिक, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतिष्ठित ताज जीत लेगी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का सफर आसान नहीं था, क्योंकि अन्य प्रतियोगियों के पास विशेषज्ञों की टीम और बेहतर संसाधन थे, जबकि उनकी बेटी के साथ केवल परिवार का समर्थन था।
प्रसूची पांडा फिलहाल 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अप्रैल 2026 से इस प्रतियोगिता की तैयारी शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने खास तौर पर अपनी रैंप वॉक और कम्युनिकेशन स्किल्स पर मेहनत की। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला राष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट था और पहली ही कोशिश में मिली सफलता उनके लिए बेहद खास है। अब वह अगले साल अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रसूची का कहना है कि इस उपलब्धि से उन्होंने अपने परिवार, समाज और समुदाय का नाम रोशन किया है, जिससे उन्हें बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है।
सम्मान समारोह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई। इस दौरान प्रसुची पांडा ने मीडिया के सवालों का आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया और अपनी अब तक की यात्रा से जुड़े अनुभव साझा किए। प्रसूची पांडा की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। बिना किसी पेशेवर ट्रेनिंग और मजबूत सपोर्ट सिस्टम के उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार हो, तो बड़ी से बड़ी मंजिल भी हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीतने के बाद पहली बार भुवनेश्वर लौटना उनके लिए बेहद भावुक पल है। उनके मुताबिक, भारत का प्रतिनिधित्व करना सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। प्रसुची ने कहा कि यह उनकी मंजिल नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें पहले से कहीं अधिक मेहनत करनी होगी ताकि वे अपने माता-पिता, ओडिशा और पूरे देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि देशभर से मिले प्यार और समर्थन ने उनका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा दिया है। भारत का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनका सपना रहा है और अब उनका पूरा ध्यान अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए मिस टीन यूनिवर्स का ताज जीतने पर रहेगा। मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने के बाद अब प्रसुची पांडा अगले वर्ष आयोजित होने वाली मिस टीन यूनिवर्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह दुनिया की प्रतिष्ठित किशोर सौंदर्य प्रतियोगिताओं में गिनी जाती है, जहां कई देशों की प्रतिभागी हिस्सा लेती हैं। प्रसुची पांडा ओडिशा के गंजाम जिले के बरहामपुर स्थित हिलपटन गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम धरणीधर पांडा और मां का नाम स्वप्ना रानी पांडा है। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग में रुचि हुई। अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया और लगातार मेहनत के दम पर मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। प्रसुची ने महज चार साल की उम्र में प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। लंबे समय तक लगातार अभ्यास और तैयारी करने के बाद उन्होंने वर्ष 2026 में प्रोफेशनल रनवे पर डेब्यू किया। उनकी लगन, अनुशासन और मेहनत का ही नतीजा है कि आज उनके नाम मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब दर्ज हो चुका है। प्रसुची पांडा का कहना है कि अब उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है। उनका लक्ष्य सिर्फ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना नहीं, बल्कि भारत के लिए मिस टीन यूनिवर्स का ताज जीतकर देश का गौरव बढ़ाना है।