वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

श्रुति हासन ने नए घर में की गृह प्रवेश पूजा

प्रकाशित: 22-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
श्रुति हासन ने नए घर में की गृह प्रवेश पूजा
वीर अर्जुन समाचार ब्यूरो
नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस और कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने चेन्नई में एक नया आलीशान घर खरीदा है। 40 साल की एक्ट्रेस ने अपने इस नए घर में गृह प्रवेश की पूजा की है, जिसकी कई खूबसरत तस्वीरें सामने आई हैं। बीते साल, फैंस को श्रुति हासन के मुंबई वाले घर को भी अंदर से देखने का मौका मिला था, जब फराह खान उनसे मिलने पहुंची थीं। अब सोमवार को श्रुति ने अपने होमटाउन चेन्नई में नए घर में पारंपरिक गृह प्रवेश समारोह किया है। समझा जा रहा है कि वह अब यहीं रहेंगी।
सामने आई तस्वीरों में श्रुति हासन अपने नए घर में जमीन पर बैठकर पूजा करती दिख रही हैं। तस्वीरों में सेलिब्रेशन के लिए रखी मिठाइयां और नए घर की चाबियां भी दिखाई दी हैं। ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पपाराजी मानव मंगलानी ने शेयर की हैं, जबकि श्रुति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कुछ झलकियां दिखाई हैं। करीब दो साल पहले मई 2024 में श्रुति हासन ने चेन्नई में अपने एक और घर की छत से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और इसे 'सोलो होम' यानी अकेले रहने की जगह बताया था। तस्वीरों में श्रुति छत पर बैठी हैं और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही थीं। साथ में लिखा था, 'जब मैं अठारह साल की थी, तब मैं इस छत पर आराम से समय बिताती थी। यह मेरा पहला 'सोलो होम' था और मैंने यहां जिंदगी और खुद के बारे में बहुत कुछ सीखा। मैंने अपने लिए सपने देखना शुरू किया, म्यूजिक लिखना और म्यूजिक स्कूल जाने के बारे में सोचना शुरू किया और पहली बार मुझे जिंदगी और खुद से प्यार हो गया।' अब जब इस नए घर की गृह प्रवेश पूजा की तस्वीरें आई हैं तो श्रुति हासन को उनके फैंस बधाई दे रहे हैं। इससे पहले फराह खान ने श्रुति हासन के मुंबई वाले घर की जो झलक दिखाई थी, वह भी गोथिक और रस्टिक डेकोर के कारण सुर्खियों में रही थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि दुनियाभर से जमा की गई चीजों और उनकी अपनी छोटी-मोटी यादगार चीजों से उन्होंने घर को सजाया है। इसमें पिता कमल हासन का दिया चाकू, यात्राओं के दौरान जमा की गई बत्तख की मूर्तियां, किताबें, पोस्टर, डिस्को बॉल और एनीमे फिगरीन्स शामिल हैं। श्रुति हासन की फीस और नेट वर्थ की बात करें तो अपुष्ट आंकाड़ों के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति नेट वर्थ लगभग 45-50 करोड़ आंकी गई है। बताया जाता है कि वह हर फिल्म के लिए 3-8 करोड़ की फीस लेती हैं। तमिल, तेलुगू और हिंदी सिनेमा में पॉपुलर श्रुति प्लेबैक सिंगिंग भी करती हैं।
इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं। श्रुति हासन की मुख्य संपत्तियों में मुंबई में एक आलीशान लग्जरी डुप्लेक्स शामिल है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास हैदराबाद में भी एक घर है। चेन्नई में इस नए घर को मिलाकर उनके पास दो आलीशान संपत्तियां हैं। 'सलार' की एक्ट्रेस को लग्जरी कार का भी शौक है। उनके पास रेंज रोवर स्पोर्ट और ऑडी Q7 जैसी महंगी गाड़ियां हैं।