वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

साईं बाबा का स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति से भक्तों द्वारा मनाया जाएगा : डॉ. मिश्रा

प्रकाशित: 08-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कुरुक्षेत्र,(वीअ)। श्री दुर्गा देवी मदिर पिपली के पीठाधीश और मां दुर्गा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि साईं बाबा की मूर्ति स्थापना 9 जून 2011 को हुई थी घ् इसलिए साईं बाबा की मूर्ति स्थापना का 15 वॉ वार्षिक महोत्सव 9 जून 2026 को भक्ति भावना से श्रद्धापूर्वक मनाया जायेगा । इस उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रात 10 बजे यज्ञ ,आरती और भक्तों में प्रसाद वितरण का कार्पाम श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के प्रांगण में साईं सेवा मण्डल द्वारा आयोजित होगा घ् श्री दुर्गा देवी मंदिर के संरक्षक और पुजारी पण्डित राहुल मिश्रा वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना और यज्ञ करवाएंगे। सायंकाल 3: 30 बजे से आयोजित साईं संध्या में कुरुक्षेत्र के सुप्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लक्खा एवं पार्टी साईं बाबा की भेंटे सुनाएंगे। सभी श्रद्धालु भक्तों को साईं बाबा की मूर्ति स्थापना के 15वें वार्षिक दिवस की अग्रिम बहुत - बहुत हार्दिक शुभकामनाएं दी। समाजसेवी श्री केवल कृष्ण छाबड़ा अपने परिवार सहित विशेष पूजा अर्चना करेंगे। आप सभी श्रद्धालु भक्त अपने मित्रों और परिवार सहित सादर आमंत्रित है। आप सभी साईं बाबा और मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर पुण्य के भागी बने और जीवन को मंगलमय करें। समर्थगुरु धाम मुरथल, हरियाणा के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी ने ट्विटर के माध्यम से बताया कि निराकार से नाता जोड़ना है और उसका तरीका है ध्यान। आत्मभाव का पहला चरण है कि मैं देह नहीं हूँ। अधिकतर लोग देहभाव में जीते हैं। जब तक देहभाव है, तब तक आत्मभाव नहीं हो सकता।तो देह भाव से आगे बढ़ना है,तभी आत्मभाव तक जा सकते हैं। अभी तक देह से हमारा तादात्मय है। यह जो तादात्म्य हमने बना लिया है, उस तादात्म्य को तोड़ना है।