समाज और शासन के बीच सेतु के रूप मे पत्रकारो की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैः मनीष सिंह
प्रकाशित: 08-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
शहडोल। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश जनसंपर्क आयुक्त एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनीष सिंह से सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक मुलाकात कर पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम ने किया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा, नेशनल काउंसलर रामबाबू चौबे, जिला उपाध्यक्ष शहडोल सुमित सिंह चंदेल, हिमांशु मित्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण, पत्रकार कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी ािढयान्वयन तथा पत्रकारिता जगत से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं एवं अपेक्षाओं को जनसंपर्क आयुक्त के समक्ष रखते हुए पत्रकार हितों को और अधिक मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए उनके हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाज और शासन के बीच सेतु के रूप में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा उनके कल्याण एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है। बैठक में पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और उनके समग्र विकास को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ, जिससे भविष्य में पत्रकार हितों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में सार्थक पहल होने की उम्मीद जगी है। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हितों के प्रति जनसंपर्क आयुक्त की संवेदनशीलता, सकारात्मक सोच एवं रचनात्मक सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि शासन और पत्रकार संगठनों के बीच इस प्रकार का संवाद पत्रकार समुदाय की समस्याओं के समाधान तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।