मध्य इजराइल में हमलावर की गोलीबारी में व्यक्ति की मौत, पांच घायल
प्रकाशित: 08-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
तेल अवीव, (एपी)। इजराइली नागरिकता वाले एक फलस्तीनी ने रविवार को मध्य इजराइल के कई कस्बों में अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह जानकारी इजराइली पुलिस ने दी।
इजराइली पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। जिन स्थानों पर लोगों को गोली लगी, उनकी संख्या ने शुरू में इस आशंका को जन्म दिया कि यह कई संग"ित समूहों के हमलावरों द्वारा समन्वित हमला हो सकता है। इससे अक्टूबर 2023 में हमास के नेतृत्व वाले हमलों की याद ताजा हो गई। हालांकि, बाद में पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि यह घटना एक अकेले बंदूकधारी और उसके एक सहयोगी द्वारा की गई थी। बचाव सेवा मैगन डेविड एडम ने बताया कि उसे पहली गोलीबारी की सूचना सुबह लगभग 10:30 बजे कोखाव यायर कस्बे के पास एक पेट्रोल पंप पर मिली, जो वेस्ट बैंक की सीमा के इजराइली हिस्से में स्थित है। उसने बताया कि इसके कुछ ही समय बाद इजराइली बस्ती सलाइत के पास त्सूर नतान, त्सूर यित्ज़हाक और वेस्ट बैंक के भीतर भी गोलीबारी की कई अन्य घटनाओं की सूचना मिली। पुलिस ने हमले में शामिल एक दूसरे व्यक्ति को रविवार को बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान उस व्यक्ति ने कांच की एक बोतल से पुलिसकर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मामले की आगे जांच जारी है।इजराइल के चैनल 12 ने बताया कि हमलावर गोलीबारी के दौरान अपनी कार में ही बै"ा रहा, जिससे वह कुछ ही मिनट के भीतर कई स्थानों तक पहुंच सका। इजराइल की बचाव सेवा मैगन डेविड एडम के अनुसार, कोखाव यायर कस्बे में हुई गोलीबारी में 35 वर्षीय एक इजराइली व्यक्ति की मौत हो गई। एजेंसी ने बताया कि पीड]ितों में से एक जान बचाने के लिए मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां में भागा, जहां उसके खून से सने कपड़े, जिन्हें संभवत: पैरामेडिक्स ने उपचार के दौरान काटा था, प्रवेश द्वार के पास फर्श पर पड़े मिले। बचाव सेवाओं के अनुसार, गोलीबारी में कुल पांच लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर और तीन की स्थिति मध्यम बताई गई है।
हालांकि हमले के तुरंत बाद की अफरातफरी में पहले छह लोगों के घायल होने की सूचना दी गई थी।
क्षेत्रीय परिषद प्रमुख के अनुसार, इलाके के निवासियों को घरों में रहने का निर्देश दिया गया था और बच्चों को कम से कम तीन घंटे तक स्कूल बंद रखा गया।
क्षेत्र की क्षेत्रीय परिषद प्रमुख ओश्रित गानी गोनन ने इजराइली मीडिया से कहा, 7 अक्टूबर के बाद हम जिस परिदृश्य की आशंका जता रहे थे, वह यह था कि सीमा पार से कोई आतंकवादी हमारे कस्बों में घुस आएगा। लेकिन किसी ने भी यह कल्पना नहीं की थी कि हमलावर इजराइली नागरिक निकलेंगे।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा बलों की त्वरित कार्वाई की सराहना की। पुलिस की निगरानी करने वाले सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने भी हमलावर को पकड़ने वाले सुरक्षा बलों की प्रशंसा की। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह हमलावर के शव के पास खड़े नजर आए और कहा, यह हर आतंकवादी का अंत है, ऐसा ही होना चाहिए।
उन्होंने कहा, यह आतंकवादियों के लिए परिणाम है, जिनका खात्मा किया जाना चाहिए-बेहतर है मौके पर ही, यदि नहीं तो आतंकवादियों के लिए लागू मृत्युदंड कानून के तहत, जिसे हमने पारित किया है।
बेन-ग्विर को पहले भी राजनीतिक समर्थन जुटाने के लिए विवादास्पद वीडियो साझा करने को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है।