वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलउनियाल

प्रकाशित: 08-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चमोली,(वीअ)।वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने चमोली स्थित वन विभाग सभागार में आयोजित नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन 2026 के फ्लैग-ऑफ कार्पाम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता, हिमालयी पारिस्थितिकी और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। नंदा देवी क्षेत्र विश्व की महत्वपूर्ण पारिस्थितिक धरोहरों में से एक है और इसके वैज्ञानिक अध्ययन से पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को समझने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वन्यजीवों, वनस्पतियों एवं पारिस्थितिक तंत्र की वर्तमान स्थिति का वैज्ञानिक आकलन करने के साथ-साथ भविष्य की संरक्षण रणनीतियों को मजबूत आधार प्रदान करेगा।