वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा बांदा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

प्रकाशित: 08-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा,(वीअ)। पूर्व निर्धारित कार्पाम के अनुसार उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा, बांदा का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर शाखा के जिलाध्यक्ष श्री जगदीश निगम रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जोनल अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र जी उपस्थित रहे। कार्पाम में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण की। संदीप सिंह ने अध्यक्ष, ज्ञानेन्द्र दुबे ने महामंत्री, मोहम्मद शाकिर अजीम ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वैभव श्रीवास्तव ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्येन्द्र सिंह ने संयुक्त मंत्री, अनुराग शुक्ला ने आडिटर, श्रीमती बुशरा खानम ने संस्कृति एवं ाढाrड़ा मंत्री तथा श्री धीरज कुमार मिश्रा ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। समारोह में संघ के पूर्व अध्यक्ष सईद अहमद, पूर्व महामंत्री के.के. वाजपेयी,कृपाराम भार्गव, उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद कुमार, प्रशासनिक अधिकारी रामशरण साहू सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।