वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

देश का रक्षा उत्पादन लगातार बढ़ रहा है : राजनाथ

प्रकाशित: 08-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
देश का रक्षा उत्पादन लगातार बढ़ रहा है : राजनाथ
वीर अर्जुन संवाददाता
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि देश का रक्षा उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश उपकरण अब देश में ही बन रहे हैं।
लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने कैंट विधानसभा के कैंट मंडल-एक में आयोजित प्रबुद्धजन एवं वरिष्" जन संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में यहां सांसद बनने के बाद लखनऊ की प्रमुख समस्या यातायात जाम थी और इसे दूर करने के लिए रिंग रोड परियोजना को प्राथमिकता दी गई, जिसका लाभ आज शहरवासियों को मिल रहा है। एक बयान के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लखनऊ महानगर इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पा"क और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री ने कहा, wलखनऊ अब रक्षा उत्पादन और अनुसंधान का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना समेत कई रक्षा इकाइयों को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं के विस्तार से युवाओं को शोध और नवाचार के नए अवसर मिल रहे हैं। सिंह ने बताया कि देश का रक्षा उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और अधिकांश उपकरण अब स्वदेशी ही बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्व्कि प्रतिष्"ा बढ़ी है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, प्रदेश में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का निर्माण हो चुका है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जैसी अहम परियोजनाएं भी जल्द शुरू होंगी। लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर समेत अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।w रक्षा मंत्री ने कहा कि आज देश में लगभग दो लाख स्टार्टअप हैं।
सिंह ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और नवाचार देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा, wवैश्व्कि चुनौतियों के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का मस्तक किसी भी परिस्थिति में झुकने नहीं दिया जाएगा।