दुनियाभर के कई देशों में डाउन हुआ इंस्टाग्राम, मैसेज भेजने में हो रही लोगों को दिक्कत
प्रकाशित: 11-03-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
इंस्टाग्राम के एक बार फिर दुनियाभर में डाउन होने की खबर है. बताया जा रहा है कि आज सुबह दुनियाभर के कई देशों में लोगों को इंस्टाग्राम पर लोगों को मैसेज भेजने में दिक्कत हुई. खबरों के मुताबिक, इसका सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका में हुआ है. जहां सैकड़ों यूजर्स को इंस्टाग्राम पर सुबह-सुबह मैसेज भेजने में दिक्कत हुई. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, 10,000 से अधिक इंस्टाग्राम यूजर्स ने ऐप इस्तेमाल करने में परेशानी की शिकायत की है.
अभी तक इंस्टाग्राम ने नहीं की समस्या की पुष्टि
वहीं भारत में सैकड़ों यूजर्स को परेशानी का सामने करना पड़ा है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इस समस्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन यूजर्स अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐप के साथ अपने अनुभव साझा कर रहे हैं. एलन मस्क के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने पोस्ट किया, "क्या इंस्टाग्राम डाउन है? मैं अपने दोस्त को रिप्लाई नहीं कर पा रहा हूं.?"
सुबह 9 बजे के आसपास हुई यूजर्स को दिक्कत
बता दें कि इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने में दिक्कत की सबसे ज्यादा शिकायतें भारतीय समयानुसार सुबह 8:59 बजे के आसपास आई हैं. इनमें से 71 प्रतिशत यूजर्स ने इंस्टाग्राम ऐप एक्सेस करने की शिकायत की है. जबकि 19 यूजर्स ने बताया कि समस्या सर्वर कनेक्शन से जुड़ी है और 5 फीसदी यूजर्स ने फीड या टाइमलाइन एक्सेस करने में परेशानी होने की शिकायत की है. वहीं रेडिट फोरम पर भी कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर अपने डीएम (DM) एक्सेस न कर पाने की शिकायत की है. पहले यूजर्स को लगा कि यह ऐप से जुड़ी कोई समस्या होगी, लेकिन कई यूजर्स ने डीएम टैब पर खाली स्क्रीन की कई शिकायत की है कि समस्या सर्वर से संबंधित हो सकती है.
इंस्टाग्राम के डाउन होने पर क्या बोले यूजर्स?
दुनियाभर में इंस्टाग्राम के डाउन होने पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, 'लगभग दो घंटे पहले, मेरे मैसेज पेज पर कोई मैसेज नहीं दिख रहा था, जबकि मेरे पास बहुत सारे मैसेज हैं और मुझे पहले दो नोटिफिकेशन भी मिले थे.'
एक अन्य यूजर ने लिखा, "मेरे मैसेज, मेरे इंस्टाग्राम कॉन्टैक्ट्स, मैं सर्च टूल का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा हूं और न ही स्क्रॉल कर पा रहा हूं! सब कुछ अभी पूरी तरह से ठप हो गया है.'
एक और यूजर ने लिखा, 'मैं अपने दोस्त को डीएम करने के लिए इंस्टाग्राम पर आया था और मैं अभी भी मैसेज कर पा रहा हूं, लेकिन हमारी थीम गायब है और उससे पूछने पर पता चला कि उसके अन्य डीएम की थीम भी गायब हो गई हैं.'
कब-कब डाउन हो चुकी है इंस्टाग्राम
बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब यूजर्स ने इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकारत की. पिछले साल मार्च में भी यूजर्स ने इंस्टाग्राम के सर्वर के डाउन होने की शिकायत की थी. इसके साथ ही फेसबुक भी डाउन हो गया था. उससे पहले अक्टूबर 2024 में भी इंस्टाग्राम के डाउन होने की खबरें आई थीं. जबकि 2023 में कई बार इंस्टाग्राम के डाउन होने की खबरें आई थीं.