वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

नीट पुन:परीक्षा - एनटीए ने परामर्श जारी किया

प्रकाशित: 20-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
विशेष प्रतिनिधि
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को कहा कि वह 21 जून को होने वाली नीट-यूजी 2026 पुन:परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र डाउनलोड करने के संबंध में संदेश, ईमेल और व्हॉट्सएप संदेश भेज रही है, और साथ ही छात्रों को धोखाधड़ी वाले संदेशों व फर्जी सूचनाओं से सावधान कर रही है।
मेडिकल पा"dयक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी परीक्षा इस साल तीन मई को आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के कारण 12 मई को इसे रद्द कर दिया गया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) वर्तमान में इस मामले की जांच कर रहा है। एजेंसी ने एक्स पर कहा, एनटीए रविवार यानी 21 जून 2026 को होने वाली पुन:परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड करने के लिए एसएमएस और ईमेल भेज रहा है। एजेंसी ने सूचित किया कि वैध संदेश आधिकारिक आईडी और ईमेल से आएंगे। परामर्श में कहा गया, एनटीए कभी भी किसी भुगतान की मांग नहीं करेगा, परीक्षा के पेपर, उत्तर कुंजियां, या लीक सामग्री नहीं भेजेगा, या किसी लिंक के माध्यम से आपका एडमिट कार्ड साझा नहीं करेगा। यदि आपको ऐसा कोई संदेश मिलता है, तो उस पर क्लिक न करें।
इसकी सूचना दें। इसके अतिरिक्त, एनटीए ने कहा कि वह अब पुन:परीक्षा के लिए कोई भी ताजा सूचना व केंद्र संबंधी जानकारी सीधे व्हॉट्सएप के माध्यम से अभ्यर्थियों को भेजेगा। परामर्श में कहा गया कि उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे भेजने वाले के नाम के आगे ब्लू वेरीफाइड टिक और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नाम देखेंअ बिना ब्लू टिक वाले अकाउंट से आने वाला कोई भी संदेश एनटीए की ओर से नहीं है, भले ही उसमें उनके नाम का उपयोग किया गया हो।इसने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने 21 जून की पुन:परीक्षा के लिए अपने प्रवेशपत्र पहले ही डाउनलोड कर लिए हैं, उन्हें उन्हें दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है।
एजेंसी ने कहा, एसएमएसाईमेलाव्हॉट्सएप संदेश मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है।
इसके अलावा, एनटीए ने कहा कि तीन मई की परीक्षा के लिए जारी किए गए प्रवेशपत्र अब वैध नहीं हैं, क्योंकि कई छात्रों को उनके पसंदीदा शहरों में नए परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।
एनटीए ने कहा, 21 जून का प्रवेशपत्र एक बार डाउनलोड और प्रिंट करना ही काफी है।
कई छात्रों और अभिभावकों ने एनटीए द्वारा भेजे गए अत्यावश्यक संदेशों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चिंता व्यक्त की जिसके बाद एजेंसी का यह स्पष्टीकरण आया है। इन संदेशों में 21 जून को होने वाली पुन:परीक्षा के लिए नए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने को कहा गया था।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश का क्रीनशॉट साझा करते हुए यूथफॉरपीस नामक एक उपयोगकर्ता ने लिखा, पुन: आयोजित नीट परीक्षा से सिर्फ तीन दिन पहले नया प्रवेश पत्र? संदेश में कहा गया है कि परीक्षा केंद्र और रोल नंबर बदल सकते हैं तथा पुराने प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे। अंतिम समय में किए गए ऐसे बदलाव छात्रों का तनाव ही बढ़ाते हैं। स्पष्ट और समय पर सूचना देना बेहद जरूरी है।
संदेश में कहा गया था, अत्यावश्यक: नीट (यूजी) पुन:परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। कृपया तुरंत अपना नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। ध्यान दें कि आपका परीक्षा शहर वही रह सकता है, लेकिन परीक्षा केंद्र और रोल नंबर बदल सकते हैं। पुराने प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे।
एक अन्य उपयोगकर्ता के9एफ2एसई ने भी इस कदम पर सवाल उ"ाते हुए लिखा, एनटीए, आखिर हो क्या रहा है? पुन: परीक्षा से कुछ दिन पहले अत्यावश्यक संदेश भेजकर अभ्यर्थियों से नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करने को कहना, क्योंकि परीक्षा केंद्र और रोल नंबर बदल सकते हैं, यह स्वीकार्य नहीं है। कई छात्र पहले ही प्रवेश पत्र प्रिंट करा चुके हैं और परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं भी कर चुके हैं।