वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दिल्ली पुलिस ने नई कार्यकाल नीति के तहत 4,889 कर्मियों का तबादला किया

प्रकाशित: 18-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नयी स्थानांतरण और तैनाती नीति के तहत 4,889 कर्मियों के तबादले का आदेश दिया है, जिनमें 3,133 सिपाही और 1,756 हवलदार शामिल हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्" पुलिस अधिकारी ने बताया कि संबंधित इकाई में तय कार्यकाल पूरा करने के बाद कर्मचारियों के तबादले के आदेश सॉफ्टवेयर-आधारित प्रणाली के ज़रिए जारी दिए गए।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस कवायद में अग्रिम पंक्ति से जुड़ी इकाइयों और सहायक इकाइयों के बीच कर्मियों की अदला-बदली शामिल है, ताकि पूरे बल में संतुलित तैनाती और कामकाज में कुशलता सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने बताया कि अंग्रिम पंक्तियों में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मियों को सहायक इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है, जबकि सहायक इकाइयों में काम करने वालों को अग्रिम पंक्ति की इकाइयों तैनात किया गया है।