वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

नई दिल्ली से अगवा किये गये डेढ़ साल के बच्चे को म्क्तु कराया, आ" लोग गिरफ्तार

प्रकाशित: 20-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय से अगवा किए गए डेढ़ साल के एक बच्चे को एक महीने तक चले बहु-राज्यीय तलाशी अभियान के बाद बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान कथित बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ और आ" लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी, अपहरणकर्ताओं द्वारा इस्तेमाल किए गए रास्तों का पता लगाया और कई स्थानों पर समन्वित छापेमारी की, जिसके बाद यह सफलता मिली।
रेलवे के पुलिस उपायुक्त आर. भारत रेड्डी ने एक बयान में बताया, wबच्चे का 24 मई को स्टेशन के अजमेरी गेट की ओर स्थित प्रतीक्षालय से कथित तौर पर उस समय अपहरण किया गया था, जब वह अपनी मां के पास सो रहा था।wअधिकारी ने बताया कि 26 वर्षीय एक महिला अपने पति से अलग होने के बाद अपने बेटे के साथ स्टेशन परिसर में रह रही थी और सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह सोकर उ"ाr तो उसने पाया कि बच्चा गायब है।
उन्होंने बताया कि महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।अधिकारी ने बताया, wबच्चे की उम्र और तस्करी की आशंका के मद्देनजर एक विशेष टीम बनाई गई और गहन जांच शुरू की गई।wपुलिस ने सबसे पहले रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाली और बच्चे को ले जाते हुए तीन संदिग्धों की पहचान की। उन्होंने बताया कि इसके बाद टीम ने स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में उनकी गतिविधियों का पता लगाया और देखा कि वे बैटरी से चलने वाले रिक्शे में सवार हुए थे।
अधिकारी के मुताबिक, ई-रिक्शा चालक ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपी बच्चे को लेकर मोरी गेट पर उतरे और वहां से ऑटो-रिक्शा लेकर शास्त्राr पार्क गए तथा इसके बाद वे गाजियाबाद के कासिम विहार पहुंचे।
उन्होंने बताया कि जांच टीम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गाजियाबाद तक करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, ताकि आरोपियों द्वारा अपनाए गए रास्ते का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने दिल्ली, गाजियाबाद और हरिद्वार में लापता बच्चे और संदिग्धों की तस्वीरों वाले पोस्टर भी लगाए।
अधिकारी ने बताया कि जांच में आखिरकार एक संग"ित बाल तस्करी गिरोह का खुलासा हुआ।
अधिकारी के मुताबिक, wएक साथ कई जगहों पर छापेमारी की गई, जिसके बाद आ" आरोपियों शिवा उर्फ गौरव, धर्मेंद्र, आकिल, प्रीति शर्मा, पूजा, आरती, विशाल और जिया को गिरफ्तार किया गया।w
पुलिस के अनुसार, जिया, विशाल व शिवा ने बच्चे के अपहरण को कथित रूप से अंजाम दिया और ऐसे लोगों के रूप में काम किया जो कमजोर बच्चों को निशाना बनाकर उन्हें तस्करों तक पहुंचाते थे।
पुलिस ने बताया कि अपहृत बच्चे को खरीदने में बहनें आरती व पूजा शामिल थीं जबकि धर्मेंद्र, उसकी पत्नी प्रीति और अकिल ने कथित रूप से इस लेन-देन में मदद की।
पुलिस के अनुसार, अकिल पर आरोप है कि उसने साजिश के तहत खुद को बच्चे का पिता बताकर पेश किया।
पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए बच्चे का पता आखिरकार लगा लिया गया और उसे आरती व पूजा के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, बच्चे को चिकित्सकीय जांच, सुरक्षा और देखभाल के लिए मातृ छाया की निगरानी में रखा गया है।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे परिवार को सौंपा जाएगा।