पत्नी की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार
प्रकाशित: 27-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
फरीदाबाद,(वीअ)। थाना धौज के अंतर्गत आलमपुर गांव में 23-24 जून की रात को एक महिला की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी पति ताहिर हुसैन वासी गांव आलमपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसको 3 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी साली के साथ बातचीत करता था और उससे शादी करना चाहता था। जिस बारे उसकी पत्नी को जानकारी हो गई थी। जिस पर 23-24 जून की रात को उसकी व पत्नी जोया की कहासुनी हुई और इस दौरान आरोपी ने पत्नी जोया के साथ मारपीट की और चुन्नी से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि 23-24 जून की रात को गांव अलावलपुर में जोया नाम की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। जिस संबंध में 24 जून को मृतका के पिता समशु वासी चिल्ली पलवल की शिकायत पर थाना धौज में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।