सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन की मौत
प्रकाशित: 27-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार को एक फैक्टरी में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, दोपहर 12.03 बजे सूचना मिली कि मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी के सेप्टिक टैंक के अंदर कुछ लोग फंसे हुए हैं जिसके बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने फोन कर सूचित किया था कि तीन व्यक्ति सफाई कर रहे थे और टैंक में गिर गए।घटनास्थल पर पहुंचने पर, पुलिस ने पाया कि मारवाह प्रिंटर्स ने मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी परिसर के भीतर एक सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए नांगलोई निवासी नीरज नामक एक "sकेदार को "sका दिया था। नीरज तीन अन्य मजदूरों के साथ, सफाई अभियान चला रहा था जब यह घटना घटी।
मृतकों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी अरुण (25), संदीप (32) और चांद (42) के रूप में की गई।
पुलिस ने कहा कि तीनों टैंक के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने के बाद बेहोश हो गए थे।
उन्होंने बताया कि डीएफएस की टीम ने जब बेहोश लोगों को टैंक से निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।पुलिस के मुताबिक, मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने कहा कि कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत उचित कार्रवाई की जा रही है।इस घटना ने मृतकों के परिवारों को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। चांद की पत्नी ने रोते हुए कहा, wमेरे बच्चे सुबह से मुझसे पूछ रहे हैं कि उनके पिता कहां गए हैं। उन्हें बताया गया था कि वह दुर्घटना का शिकार हो गए हैं, और वे तब से रो रहे हैं। मुझे नहीं पता कि अब मैं क्या करूं या हम कैसे जीवित रहेंगे।