वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

बदला लेने के लिए युवक की हत्या

प्रकाशित: 27-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली पुलिस ने बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना में पुरानी दुश्मनी को लेकर 22 वर्षीय युवक की हत्या करने के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि 16 और 17 साल की उम्र के दोनों आरोपियों को घटना के कुछ घंटों के भीतर पकड़ लिया गया और उनके पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए दो देसी तमंचे, चार कारतूस और कारतूस के आ" खाली खोखे बरामद किए गए हैं। उनके मुताबिक, पुलिस को बृहस्पतिवार को पू" खुर्द में गोलीबारी की सूचना मिली। फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो लड़कों ने उसके भाई को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।