जापान और स्वीडन विश्व कप के नॉकआउट में
प्रकाशित: 27-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अर्लिंगटन (अमेरिका), (एपी)। डाइजेन माएदा ने जापान को बढ़त दिलाई लेकिन छह मिनट बाद एंथनी एलंगा ने बराबरी का गोल कर स्वीडन को 1-1 से ड्रॉ दिलाया जिससे दोनों ही टीमें बृहस्पतिवार को यहां विश्व कप के नॉकआउट दौर में पहुंच गईं। एलंगा ने 62वें मिनट में बॉक्स के दाहिने कोने के "ाrक बाहर से बाएं पैर से दनदनाता हुआ शॉट लगाकर इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा गोल किया और स्वीडन को नॉकआउट में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई। एलंगा ने न्यूकासल के लिए 49 मैच में केवल तीन गोल किए हैं जबकि पिछले 32 प्रीमियर लीग मैच में कोई गोल नहीं किया है। इससे छह मिनट पहले माएदा ने पेनल्टी एरिया में रित्सु दोआन के बेहतरीन पास को बाएं पैर से रोका और आसानी से जैकब विडेल जेटरस्ट्रॉम को छकाते हुए दाहिने पैर से गोल दाग दिया। यह टूर्नामेंट में जापान का सातवां गोल था जो किसी एक विश्व कप में देश का अब तक का सर्वश्रेष्" प्रदर्शन है। यह आ" साल पहले रूस में राउंड ऑफ 16 में पहुंचने के दौरान जापानी टीम द्वारा किए गए छह गोल से अधिक है। जापान लगातार तीसरे विश्व कप में ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में सफल रहा है और 2002 में सह मेजबान के तौर पर पहली बार प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद से सात प्रयास में पांचवीं बार ऐसा कर रहा है।