यात्री सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर रेलवे अलर्ट
प्रकाशित: 18-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)।भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हाल ही में सोशल मीडिया पर माननीय समाजवादी पार्टी सांसद द्वारा उठाए गए एक जनहित के मुद्दे पर त्वरित संज्ञान लेते हुए रेलवे ने अपनी एकीकृत हेल्पलाइन व्यवस्था की मजबूती को रेखांकित किया है।
क्या था मामलाः माननीय समाजवादी पार्टी सांसद ने ट्रेन संख्या 12430 से यात्रा के दौरान एक महत्वपूर्ण विषय की ओर ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि आपातकालीन स्थिति में गूगल (उददुत) पर उपलब्ध आरपीएफ या जीआरपी के विभिन्न नंबरों पर संपर्क करने में कठिनाई आ रही है। उन्होंने माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से इस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का आग्रह किया था।
रेलवे का त्वरित एवं सकारात्मक जवाब सांसद महोदय के इस ट्वीट का तुरंत संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की और यात्रियों की सुविधा के लिए एक आधिकारिक बयान जारी किया। रेलवे ने स्पष्ट किया कि यात्रियों को किसी भी भ्रम से बचाने के लिए सभी तरह की शिकायतों और सहायता को एक ही नंबर पर एकीकृत कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल की 24x7 हेल्पलाइन '139' निरंतर पूरी क्षमता के साथ काम कर रही है। सुरक्षा, आरपीएफ सहायता, चिकित्सा या किसी भी अन्य रेलवे संबंधी मदद के लिए यात्री सीधे 139 पर कॉल कर सकते हैं।
हेल्पलाइन 139 की सफलता के आंकड़े: रेलवे ने अपनी सािढयता और विश्वसनीयता को दर्शाते हुए कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए।
पिछले दिन के आंकड़े: हेल्पलाइन 139 पर लगभग 2.5 लाख कॉल्स प्राप्त हुए और उनका सफलतापूर्वक समाधान किया गया।
अगले दिन: दोपहर 2:30 बजे तक ही लगभग 1.3 लाख कॉल्स अटेंड किए जा चुके थे।
एक सजग संवाद की मिसाल
यह पूरी घटना दर्शाती है कि जनप्रतिनिधियों और रेल प्रशासन के बीच का यह संवाद यात्रियों के हित में कितना महत्वपूर्ण है। जहाँ एक तरफ माननीय सांसद ने यात्रियों की व्यावहारिक समस्या को सामने रखा, वहीं दूसरी तरफ रेल मंत्रालय और प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए 'वन-स्टॉप सॉल्यूशन' यानी 139 की उपयोगिता को री-कन्फर्म किया।
भारतीय रेलवे सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे इंटरनेट पर मौजूद अन्य अप्रमाणिक नंबरों के बजाय केवल आधिकारिक राष्ट्रीय हेल्पलाइन 139 पर ही भरोसा करें, जो हर परिस्थिति में आपकी सेवा के लिए उपलब्ध है।
इस घटना पर सोशल मीडिया में एक ओर जहां लोग सांसद महोदय के रेलवे के ज्ञान पर सवाल उठा रहे है वहीं दूसरी ओर रेलवे की त्वरित जनसेवा की तारीफ कर रहें हैं।