वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

इसरो के मूल चरित्र को बदलने का प्रयास हो रहा है: कांग्रेस

प्रकाशित: 05-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पावार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के जीएसएलवी रॉकेट के सफल प्रक्षेपण की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश को ऐसे समय में इसरो के आने वाले सभी प्रयासों की सफलता की कामना करनी चाहिए, जब प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर इस संस्थान के मूल चरित्र को ही बदलने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि यह उपलब्धि इसरो का मनोबल बढ़ाने वाली भी साबित होगी, क्योंकि हाल के समय में इसरो को कई तरफ से हमलों का सामना करना पड़ा है। इसरो ने पावार को इतिहास रचते हुए भू-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित होने वाले देश के पहले इमेजिंग (तस्वीर लेने वाले) उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। भू-तुल्यकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) के जरिए 2,300 किलोग्राम से अधिक वजनी उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ईओएस-05 भारत का जियोपोंनस कक्षा से प्रक्षेपित पहला इमेजिंग उपग्रह है और इससे देश की पृथ्वी अवलोकन क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी, जिन्हें वर्षों से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हमें अपने वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों और अनुसंधानकर्ताओं पर बेहद गर्व है, जिनकी प्रतिबद्धता और प्रतिभा भारत के अंतरिक्ष कार्पाम को लगातार नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी पार्टी वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति हमेशा से प्रतिबद्ध रही है। खरगे ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माताओं ने दूरदृष्टि के साथ देश के अंतरिक्ष कार्पाम की नींव रखी और वैज्ञानिकों की कई पीढ़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ इस विरासत को आगे बढ़ाया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि यह उपलब्धि ऐसे समय में हुई है जब प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के निर्देश पर इसरो की भूमिका में आमूलचूल बदलाव किया जा रहा है, जो उनके अनुसार इस संस्थान के मूल चरित्र को बदल देगा। रमेश ने कहा, पूरे देश को इसरो की असाधारण दृढ़ता और मुश्किलों से उबरने की क्षमता को सलाम करना चाहिए और उसके आने वाले सभी प्रयासों की सफलता की कामना करनी चाहिए, वे प्रयास चाहे जो भी हों। कांग्रेस नेता ने कहा कि इसरो ने दशकों से तमाम कठिनाइयों के बावजूद देश को गौरवान्वित किया है और इसकी उपलब्धियां देश के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं।