वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

ओवैसी भाइयों पर गृह राज्य मंत्री संजय का पलटवार

प्रकाशित: 05-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
हैदराबाद, (भाषा)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने पावार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी उतने ही देशभक्त हैं जितने कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
संजय ने सवाल उठाया था कि क्या वंदे मातरम् के पूरे संस्करण के गायन, अनुच्छेद 370 को हटाने और नागरिकता संशोधन कानून पर एनआईएमआईएम के कथित विरोध को देशभक्ति की श्रेणी में रखा जा सकता है? उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रेवंत रेड्डी के देशभक्ति स्कूल में आपका स्वागत है, जहां वंदे मातरम् के दौरान वॉकआउट करने पर आपको विशेष अंक मिल जाते हैं। सोनिया गांधी को पूरे वंदे मातरम् से असहजता होती है। वहीं जब पूरा वंदे मातरम् गाया जाता है तो ओवैसी और एआईएमआईएम विधायक बाहर चले जाते हैं। साल 2013 में दिए गए एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के एक विवादित भाषण का पा करते हुए संजय ने पूछा कि क्या इस बयान को देशभक्ति की अभिव्यक्ति माना जा सकता है? अकबरुद्दीन ने तब कथित तौर पर कहा था कि अगर पुलिस हटा ली जाए तो देश में हिंदू-मुस्लिम अनुपात को बराबर करने में उन्हें सिर्फ 15 मिनट लगेंगे। संजय ने अकबरुद्दीन ओवैसी के भाषण का एक कथित वीडियो भी साझा किया। उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा नीतियों पर ओवैसी बंधुओं द्वारा लगातार किए जाने वाले हमलों और हिंदू देवी-देवताओं व मान्यताओं पर उनके विवादित बयानों को क्या देशभक्ति माना जा सकता है? उन्होंने कहा, ओवैसी परिवार से जुड़ी संस्थाओं से संबंधित लोगों के कथित आतंकी संपर्कों पर गंभीर सवाल उठे हैं। क्या उन संपर्कों पर जवाब मांगना अब राष्ट्रविरोधी हो गया है? असदुद्दीन ओवैसी के परिवार से जुड़ी संस्थाओं के झील की जमीन पर अपामण कर बनाए जाने का आरोप लगाते हुए संजय ने पूछा कि क्या वह रिकॉर्ड भी गायब हो गया है? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को ओवैसी भाइयों को देशभक्ति के प्रमाण पत्र देने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को स्पष्टीकरण देना चाहिए, जिन्होंने एआईएमआईएम पर भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया था। वरिष्ठ भाजपा नेता ने पूछा, क्या राहुल गांधी एआईएमआईएम के बारे में गलत थे? संजय ने कहा कि रेवंत रेड्डी देशभक्ति के जितने चाहें उतने प्रमाण पत्र जारी कर दें, लेकिन तेलंगाना दशकों से ओवैसी बंधुओं के भाषणों, बयानों और राजनीति को देखता आ रहा है और एक प्रमाण पत्र इस पूरे रिकॉर्ड को नहीं मिटा सकता। उन्होंने कहा, खैर जो भी हो, ओवैसी भाइयों को बधाई। और राहुल गांधी को विशेष बधाई, आखिरकार उनके अपने मुख्यमंत्री ने उनकी बात को सुधार दिया।