वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया हरिद्वार को एसडीजी अवार्ड से सम्मानित किया गया

प्रकाशित: 18-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
हरिद्वार,(वीअ)। पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित सतत विकास लक्ष्य सम्मान एसडीजी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र विकास कार्पाम के सहयोग से आयोजित समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान किया। यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए पैनासोनिक ने किए प्रभावशाली सामुदायिक विकास कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त मान्यता है।यह सम्मान विशेष रूप से पैनासोनिक की उन कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों को मान्यता प्रदान करता है जिन्होंने गरीबी उन्मूलन,उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सम्मानजनक रोजगार एवं आर्थिक विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशन्स इंडिया की ओर से यह सम्मान सौरभ गुप्ता उप महाप्रबंधक मानव संसाधन,प्रशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व दल के सदस्यों तथा परियोजना ािढयान्वयन सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा ग्रहण किया गया।पैनासोनिक में सामाजिक उत्तरदायित्व केवल एक दायित्व नहीं बल्कि समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने की कंपनी की मूल कार्य दृष्टि का अभिन्न अंग है।वर्षों से कंपनी ने कौशल विकास,स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा तथा आजीविका संवर्धन के क्षेत्रों में अनेक प्रभावशाली कार्पाम संचालित किए हैं जिनके माध्यम से समुदायों में स्थायी एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया गया है। आकाश सांगोले मुख्य मानव संसाधन अधिकारी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व प्रमुख पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा सतत विकास लक्ष्य सम्मान 2025 प्राप्त करना हमारे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। यह सम्मान समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाने के हमारे सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।