वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलक ऋषिकांत सिंह को रजत पदक

प्रकाशित: 27-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
ग्लास्गो, (भाषा)। क्लीन एवं जर्क में अंतिम दो प्रयास में चूकने के बाद भारत के ऋषिकांत सिंह चानमबम को रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 60 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
मणिपुर के ऋषिकांत ने कुल 264 किग्रा (121 और 143 किग्रा) वजन उ"ाया। उन्होंने स्नैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 121 किग्रा वजन उ"ाकर राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी की। हालांकि क्लीन एवं जर्क में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके जिसके कारण दूसरे स्थान पर रहे। ऋषिकांत ने स्नैच में 121 किग्रा वजन उ"ाकर खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। हालांकि क्लीन एवं जर्क में वह केवल 143 किग्रा वजन ही उ"ा सके। मलेशिया के बिन कसदान मोहम्मद अनीक ने कुल 273 किग्रा वजन उ"ाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 121 किग्रा वजन उ"ाने के बाद क्लीन एवं जर्क में खेलों का रिकॉर्ड 152 किग्रा वजन उ"ाया। कीनिया के जोशुआ अमुंगा एमबोया ने कुल 260 किग्रा वजन उ"ाकर कांस्य पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 115 जबकि क्लीन एवं जर्क में 145 किग्रा वजन उ"ाया। स्नैच में ऋषिकांत ने सफलतापूर्वक 116 किग्रा वजन उ"ाकर शुरुआत की और फिर 119 किग्रा और आखिर में 121 किग्रा वजन उ"ाया।
क्लीन एवं जर्क में ऋषिकांत ने पहले प्रयास में 143 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उ"ाया लेकिन दूसरे प्रसास में 148 और तीसरे प्रयास में 151 किग्रा वजन उ"ाने में नाकाम रहे और स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए।
ऋषिकांत का यह पदक मौजूदा खेलों में सक्षम खिलाड़ियों के बीच भारत का पहला पदक है।