लोग स्वाभाविक रूप से उत्तराधिकारी खोजने लगते हैं : वनडे में रोहित के भविष्य पर स्वान
प्रकाशित: 15-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
धर्मशाला, (भाषा)। भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला में अभी दो मैच और खेलने हैं, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं।
भारत की आगामी इंग्लैंड वनडे श्रृंखला से पहले इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने कहा है कि रोहित और कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के करियर के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही उनके विकल्पों की चर्चा होना स्वाभाविक है।
भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेगी। स्वान ने कहा कि इस तरह की स्थिति का सामना हर महान खिलाड़ी को करना होता है।
स्वान ने पीटीआई वीडियो को दिए साक्षात्कार में कहा, बिल्कुल। जब कोई खिलाड़ी अपने करियर के दूसरे हिस्से में पहुंचता है तो यह स्वाभाविक है कि लोग उसके उत्तराधिकारी की तलाश करने लगते हैं, चाहे उसने कितना भी अच्छा प्रदर्शन किया हो।
उन्होंने कहा, आप भले ही अपने खेल के शीर्ष पर हों, फिर भी लोग सोचने लगते हैं कि रोहित या विराट के बाद कौन आएगा। यह बहुत नैसर्गिक है। जैसे ही एक-दो कम स्कोर आते हैं, चर्चा और तेज हो जाती है।
स्वान के अनुसार, युवा प्रतिभाओं के उभरने से यह दबाव और बढ़ जाता है। उन्होंने विशेष रूप से 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी ने भारतीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर अतिरिक्त दबाव पैदा किया है। उन्होंने कहा, रोहित के लिए आने वाले छह सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण हैं। लेकिन आईपीएल में उनकी फॉर्म शानदार रही है और वह अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्" बल्लेबाजों में से एक हैं।
भारत-इंग्लैंड श्रृंखला को लेकर उन्होंने कहा, जब भी इंग्लैंड और भारत खेलते हैं तो यह एक बड़ी श्रृंखला होती है। यह मुकाबला हमेशा खास रहता है।
विराट कोहली को लेकर स्वान ने उनके हालिया आईपीएल प्रदर्शन (16 मैचों में 675 रन) का उल्लेख करते हुए कहा कि रोहित के साथ वह अब भी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ा खतरा हैं।