तेज रफ्तार कार चालक ने आटो में मारी टक्कर, चालक हुआ बेहोश
प्रकाशित: 27-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सरोजनीनगर, (वीअ)। लखनऊ-कानपुर मार्ग पर गाड़ी चालको की रफ्तार मानक से अधिक होने के कारण किसी को भी दुर्घटना का शिकार बनाकर, उसे गम्भीर रुप से घायल कर देते हैं या मौत के घाट उतार देते हैं। चौराहों के आस-पास जहाँ गाड़ियों की गति को कम करके चलाते हैं। वहीं पर आगे बढ़कर लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन दौड़ाकर टक्कर मारकर दुर्घटनाग्रस्त कर देते हैं। जनपद अमेठी निवासी आशुतोष शुक्ल लखनऊ-कानपुर मार्ग पर ई-रिक्शा चलाकर परिवार के जीवनयापन का कार्य करते हैं। पीड़ित 20 जुलाई को दोपहर लगभग 3.00 बजे अवध हास्पिटल आलमबाग की ओर जा ही रहा था कि ईएसआईसी अस्पताल के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मारने से रिक्शा पलट गया, सिर में गम्भीर चोट लगने से बेहोश हो गया । होश आने पर नजदीकी उपरोक्त अस्पताल में पाया । पीड़ित का दाहिना हाथ व घुटना भी टूट गया था। शरीर में नीचे गिरकर रगड़ने से त्वचा छिलने से गम्भीर पीड़ा से गुजर रहा है। पीड़ित को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद थाने में दी गयी तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।