पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 मुख्यालय, ऊर्जा भवन मेरठ में जनसुनवाई आयोजित
प्रकाशित: 22-01-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मेरठ, (वीअ)। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (न्न्न्ऱथ्) द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान किया गया। आज निगम मुख्यालय, ऊर्जा भवन मेरठ में प्रबंध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आईएएस) की अध्यक्षता में आयोजित जन-सुनवाई में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद समेत विभिन्न जनपदों से आए विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी गईं। उपभोक्ताओं द्वारा बिल, मीटर, विद्युत आपूर्ति तथा कनेक्शन से संबंधित समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए गए। प्रबंध निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने मंडल एवं जिला स्तर पर निस्तारण प्रािढया को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया तथा उपभोक्ताओं को तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान बिल, मीटर, विद्युत आपूर्ति संबंधी आदि कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए, कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर, उपभोक्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई शेष लंबित प्रकरणों के संबंध मे, विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए की निर्धारित समय-सीमा में विद्युत संबंधी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही एवं उपभोक्ता संतुष्टि को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। भविष्य में भी नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित कर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), श्री एन0के0 मिश्र निदेशक (तकनीकी), श्री आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), श्री स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त), श्री पी0के0 सिंह मुख्य अभियन्ता, श्री सगीर अहमद मुख्य अभियन्ता, श्री गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, श्री मुनीश चोपडा मुख्य अभियन्ता, श्री अरूण कुमार अधीक्षण अभियन्ता, श्री अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, श्री सोनम सिंह स्टाफ आफिसर, श्री प्रशांत सोनी, श्री अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, श्री मौ0 अरशद अधीक्षण अभियन्ता, श्री सौरभ मंगला अधिशासी अभियन्ता, श्री संजीव कुमार गुप्ता अधिशासी अभियन्ता आदि अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।