वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

योजनाओं का लाभ बिना किसी भेद-भाव के पात्रों को मिल रहा है

प्रकाशित: 19-01-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
योजनाओं का लाभ बिना किसी भेद-भाव के  पात्रों को मिल रहा है
आकाश तिवारी
मैनपुरी - प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत उ.प्र. की पहचान-हर गरीब के पास पक्का मकान के तहत आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जनपद के 1323 लाभार्थियों के खातों में अनुदान राशि के अंतरण कार्पाम के सजीव प्रसारण के उपरांत पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने लाभार्थियों को अनुदानित धनराशि के प्रतीकात्मक चेक उपलब्ध कराये।
कार्पाम में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि केन्द्र-प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान के गरीब व्यक्ति तक संचालित योजना का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, संचालित योजनाओं का लाभ बिना किसी भेद-भाव के समाज के हर तबके के गरीब व्यक्ति को देकर उसे भी विकास की मुख्यधारा से जोडने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि आवास विहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद में बड़ी संख्या में लाभान्वित किया गया है, मुख्यमंत्री आवास योजना में भी ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व्यक्तियों को लाभ दिया गया है, गत् वित्तीय वर्षों में योजना के अन्तर्गत लाभान्वित कराये गये व्यक्तियों द्वारा आवास का निर्माण पूर्ण करा लिया है, आज 1323 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रथम किश्त की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजने का कार्य किया है।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सौरभ पाण्डेय, डीसी प्रधानमंत्री आवास, राहुल वर्मा, नीतेश कुमार, सामुदायिक आयोजक पाम चौहान सहित अन्य अधिशासी अधिकारी नगर निकाय आदि उपस्थित रहे।