वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सहकारिता विभाग के बंद प्रशिक्षण केन्द्र फिर से संचालित होंगे-जेपीएस राठौर

प्रकाशित: 27-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ, (वीअ)। प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश की सहकारिता में आमूल-चूल परिवर्तन कर सहकारी बैंकों व प्राथमिक सहकारी समितियों (पैक्स) को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। इसी ाढम में अब सहकारी प्रशिक्षण केन्द्राsं को पुन संचालित कर युवाओं को नये रोजगार के अवसर प्रदान करने की मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सहकारिता के प्रदेश में कई प्रशिक्षण केन्द्र हैं, लेकिन पूर्व में कुप्रबंधन के कारण ये केन्द्र बंद हो गये हैं, उनके भवन जीर्ण-क्षीर्ण व जर्जर हो गये हैं। इन प्रशिक्षण केन्द्राsं को वित्तीय सहायता प्रदान कर पुनरोद्धार कराया जा रहा है। सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र, वाराणसी को 4 करोड़ 71 लाख रूपये तथा सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र, अयोध्या को 7 करोड़ 81 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। इसी प्रकार सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र, मेरठ को 03 करोड़ 93 लाख रूपये, महोबा को 1 करोड़ 61 लाख रूपये तथा इटावा को 5 करोड़ 19 लाख रूपये की धनराशि शासन द्वारा स्वीकृत की गयी है।