ईरान के साथ जारी संघर्ष युद्ध नहीं है: वेंस
प्रकाशित: 05-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वाशिंगटन, (एपी) अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ जारी अमेरिकी संघर्ष को युद्ध करार देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया।
वेंस ने यह अनुमान लगाने से भी परहेज किया कि छह महीने से जारी यह संघर्ष नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले समाप्त हो जाएगा या नहीं। इन चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी संसद के दोनों सदनों में अपना मामूली बहुमत बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। वेंस से अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पूछा गया कि क्या तीन नवंबर को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले युद्ध समाप्त हो सकता है जिसके जवाब में उन्होंने कहा, मैं इसे युद्ध नहीं कहूंगा। फिलहाल सािढय गोलीबारी नहीं हो रही है। वेंस ने यह बात ऐसे समय में कही जब ईरान ने इस सप्ताह की शुरुआत में उसके खिलाफ हुए कई अमेरिकी हमलों के जवाब में बृहस्पतिवार को खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगी कुवैत को निशाना बनाया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस सप्ताह हमला करना अमेरिका की जिम्मेदारी थी क्योंकि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक पोतों को लगातार निशाना बना रहा है। इस संघर्ष की गंभीरता को कम करके पेश करने की वेंस की कोशिश ट्रंप और उनके प्रशासन के सामने मौजूद मुश्किल चुनौती की ओर इशारा करती है।