वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

बलूचिस्तान में 15 विद्रोहियों को मार गिराने का दावा

प्रकाशित: 10-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कराची, (भाषा)। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत के अलग-अलग हिस्सों में चलाए गए अभियान में 15 विद्रोहियों को मार गिराया। सरकारी मीडिया के अनुसार, बलूचिस्तान के मस्तुंग, बोलान, वाशुक, आवारान, सिबी, खुजदार, हरनाई और नुश्की इलाकों में एक सप्ताह तक चलाए गए अभियान ऑपरेशन रद्दउल-फितना-3 के दौरान इन विद्रोहियों को मार गिराया। अभियान के दौरान मारे गए विद्रोहियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। पाकिस्तान टीवी ने कहा, इस अभियान में खवारिज नेटवर्क को भारी क्षति हुई है और उनकी गतिविधियों को सीमित कर दिया गया है।
खवारिज शब्द का इस्तेमाल पाकिस्तान सरकार प्रतिबंधित संग"नों के लिए करती है।
विद्रोही गुटों के कई हमलों (खासकर छह जुलाई को जियारत में 27 पुलिसकर्मियों की मौत की घटना के बाद) के बाद सेना समेत सुरक्षा बल पिछले महीने से बलूचिस्तान में उनके खिलाफ अभियान चला रहे हैं।