छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 200 से ज्यादा कर्मचारियों और अधिकारियों का ट्रांसपर
प्रकाशित: 08-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रायपुर, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, इस बार परिवहन निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले किए गए हैं। परिवहन आयुक्प ने यह ट्रांसपर ऑर्डर जारी किया है. विभाग ने इसे नियमित रोटेशन बताया है।
नवा रायपुर स्थित परिवहन आयुक्प कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक विभिन्न जिलों, उड़नदस्ता इकाइयों और चेकपोस्टों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है. आदेश में कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, राजनांदगांव, कोरिया समेत कई जिलों को शामिल किया गया है. परिवहन निरीक्षक और परिवहन उपनिरीक्षक वर्ग के अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले तथा विभिन्न चेकपोस्ट और उड़नदस्ता इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है. कई अधिकारियों को जिला परिवहन कार्यालयों से उड़नदस्ता और चेकपोस्टों में भेजा गया है, जबकि कुछ को पील्ड पोस्टिंग से कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के तहत प्रदेश के प्रमुख चेकपोस्टों में तबादला किया गया है, जिसमें पाटेकोहरा, चिल्पी, रेंगापाली, धनवार, कोटा, बागबाहरा, रामानुजगंज और खरसियापाली है. यहां नई तैनातियां की गई हैं। वहीं उड़नदस्ता रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर और जगदलपुर इकाइयों में भी अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। फेरबदल केवल अधिकारियों तक सीमित नहीं रहा. परिवहन प्रधान आरक्षक और परिवहन आरक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। विभाग ने विभिन्न जिलों और चेकपोस्टों में मानव संसाधन के संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। प्रवर्तन उड़नदस्ता कोरबा में पदस्थ अनूप पटेल को प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी नारायणपुर बनाया गया है। वहीं रामजी दीवान को कोरिया से बागबाहरा चेकपोस्ट भेजा गया है। सनत कुमार जागड़े को दुर्ग से प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी बीजापुर की जिम्मेदारी मिली है। अनिल कुमार घरड़े को जगदलपुर से कोरबा उड़नदस्ता भेजा गया है, जबकि सुषमा एक्का को बेमेतरा से दुर्ग परिवहन कार्यालय स्थानांतरित किया गया है। कृष्ण कुमार चौबे को अंबिकापुर से चिल्पी चेकपोस्ट, चंद्र कुमार साहू को दुर्ग उड़नदस्ता से रायपुर उड़नदस्ता, वैभव शुक्ला को रायपुर से रामानुजगंज चेकपोस्ट तथा प्रशांत कुमार शर्मा को राजनांदगांव से बिलासपुर उड़नदस्ता भेजा गया है।संतोष कुमार झा को नारायणपुर से कोरिया उड़नदस्ता, संदीप कुमार गुप्ता को शंख-लवाकेरा चेकपोस्ट से सुकमा जिला परिवहन कार्यालय एवं कोटा चेकपोस्ट ट्रांसपर किया गाय है। केशव प्रसाद राजवाड़े को रायपुर उड़नदस्ता से दुर्ग उड़नदस्ता भेजा गया है। नरेंद्र कुमार साहू को खम्हारपाली चेकपोस्ट, महेंद्र कुमार कुलदीप को धनवार चेकपोस्ट से बिलासपुर, मनोज कुमार को कोरिया से अंबिकापुर उड़नदस्ता भेजा गया है। इसके अलावा राजेंद्र कुमार वर्मन को पाटेकोहरा से रायगढ़ उड़नदस्ता तथा विष्णु प्रसाद ठाकुर को खम्हारपाली से रायपुर परिवहन कार्यालय भेजा गया है।
जगदलपुर, राजनांदगांव और रेंगापाली में नई तैनाती
जस्टिन मिंज को रेंगारपाली चेकपोस्ट से जगदलपुर उड़नदस्ता, विकास कुमार शर्मा को राजनांदगांव उड़नदस्ता से राजनांदगांव परिवहन कार्यालय भेजा गया है। शेष नारायण ध्रुव को रामानुजगंज चेकपोस्ट से राजनांदगांव उड़नदस्ता और अतुल तिवारी को चिल्पी से रेंगारपाली चेकपोस्ट भेजा गया है।
संतोष राठौर और आबिद खान को मिली नई तैनाती
संतोष कुमार राठौर को दुर्ग उड़नदस्ता से रायपुर उड़नदस्ता तथा मोहम्मद आबिद खान को कोटा चेकपोस्ट से धनपुंजी चेकपोस्ट की जिम्मेदारी दी गई है।
तत्काल प्रभाव से आदेश लागू
परिवहन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना स्थल पर तुरंत चार्ज लेने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि परिवहन मंत्री, सचिव परिवहन, परिवहन मुख्यालय तथा संबंधित जिला परिवहन अधिकारियों को भी भेजी गई है। परिवहन विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की कवायद माना जा रहा है।