छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 जून से मानसून पकड़ेगा रफ्तार
प्रकाशित: 22-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रायपुर, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक कई स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।छत्तीसगढ़ में मौसम आने वाले दिनों में बदला हुआ नजर आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात दर्ज किया गया। साथ ही कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई।मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 21 जून से 26 जून तक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां लगातार अनुकूल हो रही हैं। विभाग का कहना है कि 23 जून 2026 के आसपास मॉनसून छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।