वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

डंपर पलटने से ऑपरेटर की मौत, ओबी डंप क्षेत्र में हुआ हादसा

प्रकाशित: 22-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कोरबा (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपत्रढम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना कोयला खदान कुसमुंडा परियोजना में एक घटित हादसे में डंपर ऑपरेटर की मृत्यु हो गई। घटना के बाद खदान क्षेत्र में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय सत्यनारायण अर्धरात्रि लगभग 12.30 बजे ओबी (ओवरबर्डन) डंप क्षेत्र में डंपर का संचालन कर रहे थे। इसी दौरान डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि डंपर के केबिन में पंसने से ऑपरेटर सत्यनारायण की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खदान प्रबंधन, सुरक्षा विभाग के अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे। कापी मशक्कत के बाद डंपर में पंसे ऑपरेटर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा परिजनों को घटना की सूचना दी गई। हादसा ओबी डंप क्षेत्र में कार्य के दौरान हुआ है। हालांकि डंपर पलटने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। खदान प्रबंधन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पिलहाल प्रबंधन द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रत्रिढया शुरू कर दी गई है।