वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जहां योग से तपा हुआ शरीर है, वहां न रोग है, न बीमारी : योगी

प्रकाशित: 22-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जहां योग से तपा हुआ शरीर है, वहां न रोग है, न बीमारी : योगी
वीर अर्जुन संवाददाता
झांसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और रोग, बीमारी तथा समय से पहले आने वाले बुढ़ापे से बचाव संभव है।झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई किले में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, योग को केवल 21 जून तक सीमित न रखकर जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही व्यक्ति को शिक्षा, श्रम, कृषि, विज्ञान और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में सफलता दिलाता है। योगी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि योग को वैश्विक पहचान दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के लगभग 200 देश योग से जुड़ चुके हैं और इस वर्ष का विषय बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग लोगों को बेहतर जीवन की दिशा दिखाती है। मुख्यमंत्री ने आयुष प्रणाली के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ आत्मा का आधार है। उन्होंने लोगों से योग के व्यापक प्रचार-प्रसार और नियमित अभ्यास का आह्वान किया। योगी ने 21 जून के वैज्ञानिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा मानव जीवन को शक्ति प्रदान करती है।इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।योगी ने कहा, मुझे प्रसन्नता है कि जनभवन में उप्र की राज्यपाल इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही हैं। सभी 57 हजार ग्राम पंचायतों, सभी 825 विकास खंड मुख्यालयों, सभी 350 तहसीलों और 762 नगर निकायों में यह आयोजन पूरी भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, wकरें योग, रहें निरोग। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महराजगंज में फिट इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी योग संदेश एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का अवलोकन करते हुए योग के महत्व को आत्मसात करने का अवसर प्राप्त हुआ।चौधरी ने कहा, wयोग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है। आइए, हम सभी योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।wउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में योग किया।उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा wकरें योग, रहें निरोगउwमौर्य ने कहा, wप्रयागराज में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास कर संबोधित किया तथा पावन त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित भव्य योग शिविर में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।w उन्होंने कहा, wप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सतत प्रयासों से योग ने विश्व मंच पर भारत की सांस्कृतिक पहचान को नई प्रतिष्"ा प्रदान की है।w उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पा"क ने एक्स पर पोस्ट में कहा, wयोग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।w
पा"क ने कहा wआइए हम सभी अंर्ताष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लें और स्वस्थ व खुशहाल जीवन के साथ राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ें।