वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

रायपुर में 8 से 11तक होगा तिरंगा शक्ति फेस्ट

प्रकाशित: 06-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रायपुर, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम, कला केंद्र एवं रायपुर डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट संस्कृति के संयुक्प तत्वावधान में तिरंगा शक्पि फेस्ट 2026 का आयोजन किया जा रहा है।यह आयोजन देशभक्पि, नारी शक्पि, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान एवं महापौर मीनल चौबे की बजट की घोषणा अपराजिता महिला आत्मरक्षा अभियान की भावना को समर्पित रहेगा। आयोजन दिनांक 8 अगस्त से 11अगस्त 2026 तक होगा.इस सम्बन्ध में रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यत्रढम का उद्देश्य रायपुर शहर की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक भव्य मंच प्रदान करना तथा कला, संस्कृति एवं राष्ट्रभक्पि के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है। विद्यार्थी, गृहिणी, युवा, वरिष्ठ नागरिक, पेशेवर एवं सभी कला प्रेमी इसमें भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में एकल एवं समूह गायन, एकल एवं समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, कविता पाठ (ओपन माइक), वाद्य संगीत एवं बैंड प्रस्तुति शामिल हैं। प्रस्तुतियां देशभक्पि, भक्पि एवं शास्त्राrय/अर्धशास्त्राrय विषयों पर आधारित होंगी। ऑडिशन 10 एवं 11 अगस्त 2026 को टाउन हॉल, घड़ी चौक, रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों को 14 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य पिनाले में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विशिष्ट अतिथियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों के समक्ष अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।