वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

ठाकुरगंज पुलिस की तत्परता से 2 घंटे में मिला लापता 12 वर्षीय किशोर, परिवार ने जताया आभार

प्रकाशित: 06-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 12 वर्षीय किशोर को पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया था। रोते-बिलखते माता-पिता ने तत्काल ठाकुरगंज पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी (एप्ध्) ओमवीर सिंह चौहान ने पुलिस टीम का गठन कर किशोर की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर खोजबीन की और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को सकुशल बरामद कर लिया।
अपने बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और ठाकुरगंज पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। किशोर की सकुशल बरामदगी में बालागंज चौकी प्रभारी मनुज कुमार मालिक तथा हेड कांस्टेबल अरुण कुमार मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।