वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

मीडिया शासन की योजनाओं एवं जनहितकारी योजनाओ की जानकारी आमजन तक पहुंचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैः पार्थ जायसवाल

प्रकाशित: 06-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
शहडोल । नवागत कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने जिले में प्रशासन की प्राथमिकताओं, विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी ािढयान्वयन को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। श्री जायसवाल ने कहा कि प्रशासन एवं मीडिया के समन्वित प्रयासों से बेहतर समाज का निर्माण होता है। मीडिया शासन की योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाएगा। शासन की योजनाओं एवं कार्पामों का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे पात्र हितग्राही तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि योजनाओं के ािढयान्वयन में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाएगा। अधोसंरचना निर्माण के कार्यों को गति देकर समय-सीमा में पूरा किया जाएगा। श्री जायसवाल ने कहा कि विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के निराकरण तथा नागरिकों को बेहतर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। मीडिया प्रतिनिधियों ने नवागत कलेक्टर का स्वागत करते हुए जिले से संबंधित विभिन्न विषयों एवं जनहित के मुद्दों से अवगत कराया। कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुना तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कार्यवाही एवं संबंधित विभागों से समन्वय कर निराकरण सुनिश्चित करने की बात कही। आपने बताया कि 07 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत हर पावार को ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन कर जन समस्याओं का निराकरण, शिकायतों का निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। पावार के दिन जिले के सभी अधिकारी भ्रमण पर रहेंगे। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच निरंतर संवाद एवं सकारात्मक समन्वय से शासन की योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी गतिविधियों की जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के विकास और जनकल्याण के लिए सभी के सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।