वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

भारतीय छात्रों को मिलेंगे वैश्विक अवसर

प्रकाशित: 06-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
देहरादून,(वीअ)। एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी ने वैश्विक उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए बर्लिन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड इनोवेशन , जर्मनी के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर किए हैं। इस ऐतिहासिक समझौते पर एमआईटी-डब्ल्यूपीयू, पुणे के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय डॉ. राहुल वी. कराड और बीएसबीआई स्कूल ऑफ बिजनेस एंड इनोवेशन (बीएसबीआई, बर्लिन) के प्रोवोस्ट और ग्लोबल यूनिवर्सिटी सिस्टम्स, जर्मनी के मुख्य शैक्षणिक अधिकारी प्रो. डॉ. काइरियाकोस कौवेलियोटिस ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर बीएसबीआई बर्लिन के इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फैकल्टी के डीन प्रो. शिव त्रिपाठी और एमआईटी-डब्ल्यूपीयू पुणे के रजिस्ट्रार गणेश पोकले भी उपस्थित थे। यह सहयोग शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान और अंतर्राष्ट्रीय गतिशीलता को बढ़ावा देगा, साथ ही वैश्विक दक्षताओं वाले स्नातकों को तैयार करने के लिए प्रौद्योगिकी-संचालित शिक्षण और नवाचार के अवसर पैदा करेगा।
एमआईटी-डब्ल्यूपीयू पुणे के रजिस्ट्रार गणेश पोकले ने इस गठबंधन को लेकर अत्यधिक आशावाद व्यक्त करते हुए कहा कि एमआईटी-डब्ल्यूपीयू और बर्लिन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड इनोवेशन इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से एक ऐसा सेतु बनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं जिससे पूरे शैक्षणिक समुदाय को लाभ होगा। इसी भावना को दोहराते हुए प्रो. डॉ. काइरियाकोस कौवेलियोटिस ने कहा कि यह साझेदारी भारत-यूरोपीय शैक्षिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों संस्थान तुरंत सािढय छात्र और संकाय आदान-प्रदान शुरू करेंगे, साझा अनुसंधान संबंधों को मजबूत करेंगे और सीखने के अनुभव को समृद्ध करने के लिए पारस्परिक द्विपक्षीय दौरों का समन्वय करेंगे।